260 ग्राम गांजा के साथ धंधेबाज हुआ गिरफ्तार

भवानीपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8
भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 दुर्गापुर पश्चिम पश्चिम टोला से गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पटना नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना प्राप्त होने के पश्चात थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना में कार्यरत पुअनि शंभू प्रसाद को दलबल के साथ भेज कर छापामारी करायी. छापामारी में दुर्गापुर पश्चिम टोला निवासी कपिल मंडल के घर से 260 ग्राम गांजा एक प्लास्टिक के पॉलिथीन में मिली. गांजा के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थाना में कांड अंकित कर सुसंगत धारा के अंतर्गत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फोटो : 13 पूर्णिया 22- गिरफ्तार गांजा तस्कर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




