पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 May 2026 5:38 PM

विज्ञापन

पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग पर

विज्ञापन

श्रीनगर. पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव है जबकि उस हिसाब से सड़क की चौड़ाई कम है. ऐसे में वाहनों की अनियंत्रित गति अक्सर इस मार्ग पर हादसों का सबब बनती हैं. गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग पर खुट्टी धुनेली पंचायत स्थित गैस गोदाम श्रीनगर के निकट बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इसमें बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.पैर हाथ दोनों फ्रैक्चर हो गये. जगेली पंचायत के मनकोल तारानगर गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम उम्र लगभग 20 वर्ष अपनी बाइक से श्रीनगर की ओर जा रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार लककी बस ट्रेवल्स ने जोरदार ठोकर मार दी . इस घटना में घायल युवकके हाथ पैर दोनों टूट गए हैं. इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेज दिया . तत्काल बस को छोड़ कर चालक फरार हो गया .बस चालक भी इसी पंचायत के तारानगर का निवासी है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन