बालीवुड अभिनेता रवि साह का हुआ जोरदार स्वागत व सम्मान

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद कसबा के निवासी व बॉलीवुड अभिनेता रवि साह का रविवार को कसबा प्रखंड में जमकर स्वागत किया गया

विज्ञापन

कसबा. नगर परिषद कसबा के निवासी व बॉलीवुड अभिनेता रवि साह का रविवार को कसबा प्रखंड में जमकर स्वागत किया गया. सर्वप्रथम नवीननगर स्थित युवा राजद के जिला कार्यालय में युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने बॉलीवुड अभिनेता रवि साह को कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया. इस मौके पर राजा गांगुली, वार्ड सदस्य संजय यादव,आदित्य कुमार, कनोज यादव, राजेश कुमार अट्टू, भरत यादव, रजनीश यादव मौजूद थे. वहीं नगर परिषद कसबा के मुख्य पार्षद कुमारी छाया एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मिट्ठू यादव ने अभिनेता रवि साह को कसबा रत्न सम्मान से सम्मानित किया. इस मौके पर कई पार्षद सहित गौरव यादव, अवधेश राम, धर्मेंद्र लाठ, जुबेर आलम, अक्षय कुमार गब्बर मौजूद रहे. वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली के खेल मैदान में मुखिया संघ अध्यक्ष सह मलहरिया मुखिया रतेश आनंद के नेतृत्व में अभिनेता रवि साह का जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर घोड़दौड़ मुखिया लक्ष्मण सिंह,सरपंच कुमार आर्यमन, समाजसेवी टुनटुन यादव, पैक्स अध्यक्ष पंकज यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ गुड्डू, भाजपा नेता राजेश यादव,बंटी एलेक्स, सौरभ कुमार सहित दर्जनों युवाओं ने जमकर स्वागत किया. बताते चलें कि अभिनेता रवि साह ने पान सिंह तोमर सहित कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से अपना लोहा मनवाया है. हाल में ही डिजनी हॉटस्टार पर अंदाज ठुकरा के मेरा प्यार वेब सीरीज में मंत्री दद्दू प्रसाद का जबर्दस्त अभिनय किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन