भोलानाथ आलोक की स्मृति में गरीबों के बीच बांटे गये कंबल
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 6:49 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. बुजुर्ग समाज, पूर्णिया के संस्थापक अध्यक्ष स्व. भोलानाथ आलोक की स्मृति में रविवार को गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया. यह आयोजन भोलानाथ आलोक एवं पदमा रानी स्मृति संस्थान तथा बुजुर्ग समाज की ओर से, संयुक्त रुप से किया गया. मौके पर सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी,वर्तमान में पेंशनर समाज के अध्यक्ष, अरविंद झा, मधेपुरा विश्वविद्यालय के पूर्व लोकपाल, शिव मुनि यादव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, बुजुर्ग समाज के सचिव एम रहमान, कवि एवं चिकित्सक डॉक्टर के के चौधरी,सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी ए के चांद, समाजसेवी संजय चौधरी एवं कवित्री प्रिया कुमारी के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे. मंच संचालन अवकाश प्राप्त प्राचार्य, संजय कुमार सिंह ने किया. अंत में उपस्थित साहित्यकारों, कथाकारों व कवियों के साथ साथ प्रबुद्ध समाजसेवियों ने, भोलानाथ आलोक की स्मृतियों को भी याद किया. इस वितरण कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह व सुपुत्री कविता सिंह एवं उनके समस्त परिजन भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










