केंद्र की उपलब्धियों पर जनता के बीच जायेंगे भाजपाई

Updated:
विज्ञापन
केंद्र की उपलब्धियों पर जनता के बीच जायेंगे भाजपाई

केनगर

विज्ञापन

केनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में भाजपा मंडल के कार्यकारिणी समिति सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आर्दश कुमार उर्फ गोलू ने की.बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुनील कुमार सिंह एवं जिला मंत्री सह केनगर मंडल प्रभारी बीपी झा मौजूद रहे. प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूक करें. जिला मंत्री सह केनगर मंडल प्रभारी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में कार्य कर रही है. मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी से मिले दिशा-निर्देश को धरातल पर चुनाव से पूर्व उतारने पर जोर दिया. बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर मंडल महामंत्री धीरेन्द्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ पार्टी सदस्य हरिनंदन ठाकुर, विवेकानंद भारती, निरंजन मेहता, ओमप्रकाश मंडल, शंकर राम, अजय शर्मा, मनोरंजन शर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन