मोदी-नीतीश सरकार की उपलब्धियों पर जागरूक करेगी मंडल भाजपा

Updated:
विज्ञापन
मोदी-नीतीश सरकार की उपलब्धियों पर जागरूक करेगी मंडल भाजपा

रूपौली

विज्ञापन

रूपौली. प्रखंड के मतैलीखेमचंद पंचायत के आझोकोपा मिल चौक पर गुरुवार को भाजपा रुपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में ��ूपौली मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रुपौली विधानसभा प्रभारी यादवेंद्र सिंह उपस्थित थे. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमलोगों के बीच पहुंचा कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें. मोदीजी ने देश के विकास के लिए इतने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं कि आप गर्व से घर-घर जाकर आम जनता को उनकी उपलब्धियों से अवगत करा सकते हैं. इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्तागण अपने पंचायत के गांव-गांव में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को बताने का कार्य करें. साथ ही बिहार की एनडीए सरकार द्वारा बिहार के विकास के लिए किए गए कार्यों को भी जनता तक पहुंचाएं. बैठक में केंद्रीय कार्यालय की बूथ सशक्तीकरण टीम, पूर्व मंडल अध्यक्ष, सभी बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और मंडल पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन