मैना भगवानपुर गांव में भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 30 Mar 2026 7:21 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वां संस्करण मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रुपौली भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने सुना.
रूपौली. भारतीय जनता पार्टी मंडल रुपौली अंतर्गत डोभा मिलिक पंचायत के मैना भगवानपुर गांव में पलकधारी मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वां संस्करण मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रुपौली भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने सुना. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि इस महीने के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया. इस अवसर पर महामंत्री मनोज कुमार, भोला भगत, रुदल मंडल, अरुण भगत, शोभा देवी, उषा देवी, सुमन कुमार, नीतू देवी, शिवनंदन भगत, सुधीर साह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










