वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल, रेफर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Jan 2026 5:50 PM
भवानीपुर
भवानीपुर. धमदाहा थानाक्षेत्र के सिंघाड़ापट्टी चौक से आगे धमदाहा जानेवाले एसएच 65 मुख्यमार्ग पर बीते गुरुवार की संध्या अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ठोकर मारकर वाहन भागने में सफल रहा . मानवता की मिसाल कायम करते सिंघाड़ापट्टी निवासी अंकित कुमार पासवान, कृष्ण कुमार पासवान एवं इंदल कुमार ऋषिदेव सड़क पर तड़प रहे युवक को निजी गाड़ी से इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लेकर आये . घायल युवक की पहचान नगर पंचायत भवानीपुर वार्ड संख्या 13 माधवनगर निवासी वेदो चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रवि चौधरी के रूप में हुई. रवि अपनी बाइक से धमदाहा की और जा रहा था .सामने से आ रहे वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क किनारे गिर पड़ा .उसका इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार मृगेश ,एएनएम वंदना कुमारी, स्वास्थ्य कुर्मी रंजीत कुमार की मेडिकल टीम ने किया. इलाज कर रहे डॉ. मृगेश ने बताया सर एवं चेहरा के साथ-साथ एक पैर की तीन अंगुली बुरी तरह जख्मी हो गयी है .गंभीर चोट के कारण कान से भी खून निकल रहा है .स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










