हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति जागरण आज

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

श्रीराम जानकी महावीर मंदिर

विज्ञापन

पूर्णिया. शहर के ह्रदय स्थली आर एन साह चौक पर स्थित अति प्राचीन सुप्रसिद्ध श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भव्य धार्मिक एवं भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसमें रामायण पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, महा आरती के साथ-साथ श्रद्धालु भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन करेगी. भक्ति जागरण में प्रस्तुति देने के लिए धार्मिक झांकी के साथ-साथ संगीतकार और कई नामी भजन गायिका को बुलाया गया है. समिति के सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर के सटे उतर दिशा में आर ओ मशीन लगाया गया है. हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए समिति के राणा प्रताप सिंह, प्रदीप शारदा, भौमिक दा सहित कई अन्य लोग जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं. भक्ति जागरण कार्यक्रम को लेकर पूर्णिया के लोगों में जबरदस्त उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन