सत्य, सादगी और स्वच्छता के प्रेरक थे बापू : खेमका

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 5:29 PM

विज्ञापन

जयंती

विज्ञापन

जयंती

पूर्णिया. रानीपतरा सर्वोदय आश्रम गांधी चबूतरा स्मारक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि बापू सत्य, सादगी और स्वच्छता के प्रेरक थे. आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं. विधायक ने सर्वोदय आश्रम के सदस्यों संग चर्चा में कहा कि आज का दिन गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का दिन है. उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विजयदशमी की शुभकामनाएं भी दीं. साथ ही विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ सेवकों और समाज को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह संगठन राष्ट्र भावना के साथ समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहता है और समाज में सहयोग, समरसता तथा राष्ट्रभक्ति का संचार करता है.विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा संघ के शताब्दी वर्ष स्मृति उत्सव पर सरकार द्वारा₹100 का स्मृति सिक्का और ₹5 का डाक टिकट जारी करना ऐतिहासिक और पूरे देश के लिए गौरव की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन