मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने को ले जागरूकता अभियान
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 09 Jan 2026 5:53 PM
सभी गर्भवती महिलाओं की समुचित चिकित्सकीय जांच की गयी
सभी गर्भवती महिलाओं की समुचित चिकित्सकीय जांच की गयी पूर्णिया. प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरिया में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवायें समय पर प्रदान करना एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना है.शिविर में दूर-दराज़ के गांवों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच हेतु उपस्थित हुईं.कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की समुचित चिकित्सकीय जांच की गयी.प्रत्येक महिला का पंजीकरण कर उनकी गर्भावस्था से संबंधित जानकारी दर्ज की गई. ब्लड प्रेशर, वजन, लंबाई एवं पेट की जांच नियमित रूप से की गई. हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन एवं अन्य आवश्यक जांचें भी कराई गईं. उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष परामर्श दिया गया.आवश्यकतानुसार महिलाओं को रेफर करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई. चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान खान-पान एवं साफ-सफाई पर विशेष जानकारी दी. आयरन, कैल्शियम एवं अन्य जरूरी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया. टीकाकरण की स्थिति की जांच कर आवश्यक टीके लगाए गये.महिलाओं को नियमित एएनसी जांच के महत्व के बारे में समझाया गया. संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता फैलाई गई. गर्भावस्था में खतरे के लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










