181 कलश यात्रा के साथ अष्टयाम का शुभारंभ
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Mar 2026 7:09 PM
Ashtayam begins with 181 Kalash Yatras
धमदाहा. धमदाहा प्रखंड के मोगलिया पुरनदाहा पश्चिम पंचायत के सरस्वती स्थान दास टोला में शनिवार को 181 कलश यात्रा के साथ अष्ठजाम का शुभारंभ किया गया. कन्याओं ने सरस्वती स्थान से मोगलिया पूरंदाहा पश्चिम दास टोला भ्रमण करते हुए पूरे गांव से ठाकुरबाड़ी में जल लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. और पुनः सरस्वती स्थान पर जल से अभिषेक किया. इस अवसर पर अध्यक्ष सदानंद दास, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार दास, सचिव संजय कुमार दास, व्यवस्थापक रामचंद्र दास, परमानंद शर्मा, गोपाल दास, रमेश दास, दिलखुश कुमार, उमेश दास, सूरज कुमार, राघव दास आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. रविवार से तीन दिवसीय अष्टयाम का शुभारंभ होगा, जो पूर्व विधि विधान के अनुसार किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










