पुत्र के गुमशुदगी को लेकर थाना में आवेदन
Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया
विज्ञापन
पूर्णिया. पिता द्वारा 24 वर्षीय पुत्र के गुमशुदगी को लेकर कसबा थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया गया है. कसबा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा वार्ड 6 निवासी महबूब आलम ने बताया कि उसका पुत्र मोहम्मद नाजिम बीते 27 अप्रैल की शाम में बगैर किसी को बताये घर से निकला था और देर रात तक लौटकर नहीं आया. इसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. उन्होंने बताया कि उसका पुत्र शरीर और दिमाग से विकलांग है. इस वजह से ढूंढने में परेशानी हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










