पूर्णिया विवि में सीनेट की छठी बैठक में 3.38 अरब का वार्षिक बजट अनुमोदित

पूर्णिया विवि
पूर्णिया. पूर्णिया विवि में सीनेट की छठी बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 3. 38 अरब का वार्षिक बजट अनुमोदित किया गया. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में वित्त पदाधिकारी प्रो. इश्तियाक अहमद और बजट ऑफिसर प्रो. सुनील कुमार ने इस बजट को तैयार करने में अहम भूमिका निभायी. शुक्रवार को कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में सीनेट बैठक में इस बजट को रखा गया. बजट पर चर्चा के दौरान उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एन के अग्रवाल भी मौजूद रहे. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, पूंजी एवं राजस्व मद के अंतर्गत कुल बजट 3 अरब 38 करोड़ 50 लाख 90 हजार 953 रुपये मात्र का है. इसमें विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों से अनुमानित आय 61 करोड़ 65 लाख 57 हजार 61 रुपये मात्र है. इस प्रकार कुल 2 अरब 76 करोड़ 85 लाख 33 हजार 892 रुपये मात्र की राशि सरकार से प्रस्तावित बजट में अपेक्षित है.प्रस्तावित बजट में सरकार से वेतन की मांग 65 प्रतिशत महगाई भत्ता एवं पेंशन की मांग 65 प्रतिशत मंहगाई राहत के आधार पर की गई है. विश्वविद्यालय मुख्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों के वेतन हेतु 93 लाख 32 हजार 522 रुपये मात्र की राशि की मांग की गई है. विश्वविद्यालय अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों के कुल 245 शिक्षकों के वेतन हेतु 52 करोड़ 23 लाख 13 हजार 8 26 रुपये एवं कुल 156 शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन हेतु 13 करोड़ 29 लाख 48 हजार 335 रुपये की राशि की मांग की गई है. इस प्रकार विश्वविद्यालय अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन मद में कुल 65 करोड़ 52 लाख 62 हजार 151 रुपये मात्र की राशि की मांग की गई है. ———- अतिथि शिक्षकों पर खर्च होगा 11 करोड़ 77 लाख विश्वविद्यालय अंतर्गत कुल 46 अतिथि शिक्षक पूर्व से कार्यरत हैं. साथ ही कुल 168 अतिथि शिक्षकों के नियुक्ति हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित विज्ञापन के विरुद्ध विभिन्न विषयों में कुल 143 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. इन अतिथि शिक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान हेतु कुल 11 करोड़ 77 लाख रुपये मात्र की राशि की मांग की गई है. विश्वविद्यालय मुख्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पारिश्रमिक भुगतान हेतु कुल 3 करोड़ 46 लाख 78 हजार 260 रुपये मात्र की राशि की मांग की गई है. ————- आउटसोर्सिंग पर 3.83 करोड़ व्यय प्रस्तावित प्रस्तावित बजट में विश्वविद्यालय क्षेत्राधीन कुल 15 अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पारिश्रमिक भुगतान हेतु कुल 3 करोड़ 83 लाख 24 हजारर 412 रुपये ,विश्वविद्यालय अंतर्गत कुल 286 पेंशनभोगियों के पेंशन एवं अन्य सेवांत लाभ के भुगतान हेतु कुल 38 करोड़ 66 लाख 34 हजार 4 58 रुपये की राशि की मांग की है. —————– सबसे अधिक परीक्षा विभाग से 20.39 करोड़ आय विश्वविद्यालय के आंतरिक स्रोतों से आगामी वित्तीय वर्ष में कुल 29 करोड़ 67 लाख रुपये का आय संभावित है.विभिन्न मद में कुल 1 अरब 83 करोड़ 01 लाख 73 हजार 9 सौ 27 रुपये मात्र के व्यय संभावित है. आगामी वित्तीय वर्ष में विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में विविध स्रोतों से कुल 20 करोड़ 39 लाख 50 हजार का आय संभावित है एवं कुल 18 करोड़ 50 लाख 75 हजार का व्यय संभावित है. विश्वविद्यालय क्षेत्राधीन कुल 15 अंगीभूत महाविद्यालयों में विभिन्न स्रोतों से कुल 31 करोड़ 98 लाख 57 हजार 61 रुपये मात्र के आय एवं कुल 48 करोड़ 13 लाख 72 हजार 6 14 रुपये मात्र के व्यय की संभावना है. शिक्षकों के वेतनान्तर एरियर भुगतान हेतु कुल 34 करोड़ 51 लाख 91 हजार 5 36 रूपये मात्र की राशि प्रस्तावित बजट में शामिल है. विश्वविद्यालय मुख्यालय में विविध शीर्ष में कुल 1 अरब 03 करोड़ 52 लाख 20 हजार रुपये मात्र के पूंजीगत व्यय कैपिटल एक्सपेंडिचर हेतु प्रावधान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




