बसपा के हस्ताक्षर अभियान को अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन

बसपा के हस्ताक्षर अभियान
पूर्णिया. बसपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार महतो के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा लगाये गये होल्डिंग टैक्स के अलावा दोहरा टैक्स, सफाई सरचार्ज 360 रुपये प्रति होल्डिंग एवं 420 रुपए प्रति होल्डिंग वापसी को लेकर पिछले एक सप्ताह से निरंतर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान बार एसोसिएशन पूर्णिया में चलाया गया. इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर आशुतोष, निखिल रविदास, राम प्रसाद यादव,विक्रम सिंह, नीरज ठाकुर, अनुज चौधरी एवं सैकड़ो अधिवक्ताओं ने इस सफाई सरचार्ज वापसी के लिये हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए. उक्त जानकारी देते हुए हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने कहा कि इस अभियान में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने अपना-अपना हस्ताक्षर कर समर्थन दिया. इस मौके पर मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता शेखर आशुतोष, प्रदेश महासचिव तरुण सिंह कुशवाहा, जोन इंचार्ज विकास रंजन, राकेश कुमार राय, जिला प्रभारी अरुण दास, रवि सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे. फोटो: 9 पूर्णिया 19- हस्ताक्षर अभियान में शामिल अधिवक्ता
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




