ePaper

पूर्णिया पूर्व के सीओ व राजस्व कर्मचारी पर होगी कार्रवाई

Updated at : 28 Sep 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया पूर्व के सीओ व राजस्व कर्मचारी पर होगी कार्रवाई

दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित आवेदन लंबित पाये गये

विज्ञापन

दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित आवेदन लंबित पाये गये पूर्णिया. पूर्णिया को विभिन्न स्रोतों से अंचलों में दाखिल खारिज एवं परिमारजन के निष्पादन के दृष्टिगत शिकायत के मामले प्राप्त हो रहे थे. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने निष्पादन के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की है.इसी कड़ी में अपर समाहर्ता रवि राकेश की अध्यक्षता में गठित जांच टीम ने पूर्णिया पूर्व अंचल में दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित आवेदनों की जांच की. जांच के क्रम में दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित आवेदन अंचलाधिकारी पूर्णिया पूर्व के लॉगिंग में सर्वाधिक मामले, लगभग दो सौ दिन से लम्बित पाये गये.इसमें परिमार्जन के कुछ मामलें छः माह से लम्बित थे. अपर समाहर्ता ने इससे संबंधित जांच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्णिया पूर्व के अंचलाधिकारी संजीव कुमार तथा संबंधित राजस्व कर्मचारी से स्पष्टीकरण की पृच्छा करते हुए दोषी पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन