पूर्व सांसद का आदमी बता मरीज के परिजन से ठगी कर रहा ठग धराया

Published at :27 May 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

पूर्व सांसद का आदमी बताकर मरीज के परिजन से ठगी का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्व सांसद का आदमी बताकर मरीज के परिजन से ठगी का मामला सामने आया है. ठगी के शिकार हुए मरीज के परिजनों का आरोप है कि ठग ने पहले ऑपरेशन कराने के नाम पर उनसे 1500 रुपये ऐंठ लिये और अब जांच के नाम पर एक हजार रुपये की मांग कर रहा था. इसके बाद उन्हें शक हुआ. पूछताछ में पूर्व सांसद का आदमी बताये जाने की बात पूरी तरह फर्जी निकली.इसके बाद लोगों ने ठग को पकड़कर डायल 112 के पुलिस के हवाले कर दिया. ठगी का यह पूरा मामला सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुरुष सर्जिकल वार्ड में उजागर हुआ. ठगी के शिकार मरीज पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा निवासी शोहराब आलम है. ठगी के शिकार हुए मरीज शोहराब आलम की मां असगरी बेगम ने बताया कि 24 मई को ट्रेन की चपेट में आने से बेटे का हाथ कट गया था. घटना के बाद वह अपने बेटे का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया में कर रही है. इसी दौरान एक दलाल आया और उसने खुद को एक पूर्व सांसद का आदमी बताते हुए बेहतर तरीके से इलाज करवाने का भरोसा दिलाया. वह उसकी बातों में आ गयी. दलाल ने पिछले तीन दिनों में ब्लड टेस्ट और कई दूसरे टेस्ट के एवज में पहले 500 और फिर 1000 रुपये ले लिये. सोमवार को वह ऑपरेशन कराने का हवाला देकर एक हजार रुपये लेने आया. इसके बाद उनका शक हुआ और उसने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद शातिर ठग को पकड़ लिया गया. पूछताछ में ठग के दावे फर्जी निकले, जिसमें उसने खुद को एक पूर्व सांसद का आदमी बताया था. हंगामे की आवाज सुनकर डॉक्टर विकास कुमार वार्ड में पहुंचे और गार्ड्स की मदद से ठग को पकड़ लिया गया. केहाट थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरीज के परिजन ने थाने में पकड़ा गया ठग के खिलाफ आवेदन दिया है. पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन