आंधी-पानी से क्षतिग्रस्त हुए पोल व तारों को ठीक कर बहाल की बिजली की आपूर्ति

Published by :SATYENDRA SINHA
Published at :27 Apr 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
आंधी-पानी से क्षतिग्रस्त हुए पोल व तारों को ठीक कर बहाल की बिजली की आपूर्ति

बीती रात शहर में तेज हवा, ओला वृष्टि व वर्षा का बिजली व्यवस्था पर खासा असर देखा गया. एक ओर जहां कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने से पोल, बिजली के तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गये, वहीं प्रभावित इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुईं.

विज्ञापन

पूर्णिया. बीती रात शहर में तेज हवा, ओला वृष्टि व वर्षा का बिजली व्यवस्था पर खासा असर देखा गया. एक ओर जहां कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने से पोल, बिजली के तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गये, वहीं प्रभावित इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुईं. हालांकि, विद्युत विभाग के कर्मियों ने अहले सुबह से ही विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने के लिए अभियान छेड़ दिया और क्रमवार तरीके से क्रेन, लिफ्ट और अन्य संसाधनों से सभी स्थानों पर क्षतिग्रस्त पोल और तार को दुरुस्त करते हुए बिजली सेवा बहाल कर दी. इसी कड़ी में डीआइजी चौक पर स्थित एक ट्रांसफाॅर्मर पर पेड़ की शाखा के गिर जाने से बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गयी, वहीं लाइन बाजार के पास राष्ट्रीय उच्च पथ पर अवस्थित निरीक्षण भवन पूर्णिया के सामने यूक्लिप्ट्स पेड़ के 440 वोल्ट वाले तार पर गिर जाने से वहां बिजली का पोल सहित सप्लाई तार धराशायी हो गया, हालांकि किसी भी स्थान पर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. वहीं बाधित हुई बिजली को बहाल करने के लिये आधुनिक मशीनों का प्रयोग करते हुए विद्युत विभाग के कर्मियों ने ट्रांसफाॅर्मर, तार और पोल की बदली कर दोपहर बाद तक दुरुस्त कर लिया.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन