राजकिशोर केशरी का बनाया जायेगा स्मारक : खेमका
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 5:39 PM
विधायक ने कहा
पूर्णिया. पूर्णिया के पूर्व विधायक दिवंगत राज किशोर केशरी की 15 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिपाही टोला स्थित उनके निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि स्व. राज किशोर चौधरी पूर्णिया की राजनीति में सादगी, मिलनसार और जनसेवा के प्रतीक थे.विधायक ने कहा कि उनकी याद में पूर्णिया में विधायक निधि से स्व. राजकिशोर केशरी के स्मारक का निर्माण कराया जायेगा. पूर्णिया के आज़ादी के बाद के विधायक रहे स्वर्गीय कमल नारायण सिंह की स्मृति में शहर में एक प्रमुख सड़क मार्ग का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को जान और याद रख सकें. अपने संबोधन में विधायक ने यह भी कहा पूर्णिया के पूर्व विधायक स्व0 कमलदेव नारायण सिन्हा जी स्व0 देवनाथ राय जी स्व0 अजित सरकार जी की याद में शहर के जनउपयोगी पार्क तथा भवन का नाम उनके नाम से रखा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










