निवर्तमान विधान पार्षद संजीव कुमार ने किया नामांकन

पूर्णिया : कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी नामांकन के तीसरे दिन निवर्तमान विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह ने जदयू से यूपीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. इस प्रकार नामांकन का खाता तीसरे दिन बुधवार को खुला. नामांकन दाखिल करते वक्त उनके साथ दस प्रस्तावक थे. उन्होंने अपना परचा एआरओ सह कल्याण […]
पूर्णिया : कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी नामांकन के तीसरे दिन निवर्तमान विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह ने जदयू से यूपीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. इस प्रकार नामांकन का खाता तीसरे दिन बुधवार को खुला. नामांकन दाखिल करते वक्त उनके साथ दस प्रस्तावक थे. उन्होंने अपना परचा एआरओ सह कल्याण विभाग के आरडीडी वीरेंद्र प्रसाद चौधरी के समक्ष दाखिल किया. परचा दाखिल करने के दौरान नामांकन से संबंधित सभी कागजात की जांच की गयी. नामांकन के उपरांत कलाभवन में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की. उनके दस प्रस्तावकों में अवकाश प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार सिंह के अलावा शिक्षक रमण कुमार सिंह, आनंद पोद्दार, हरिशंकर मिश्र, नरेंद्र मोहन झा, नरेश झा, मनोज मिश्र, जाहिद अख्तर, विंदेश्वरी यादव व छोटेलाल झा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




