Bihar : पूर्णिया में ट्रक-ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 3 की मौत, 10 घायल

पूर्णिया : बिहार के पूर्णियाजिले मेंआज सुबह ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी.जबकिदसअन्य घायल हो गये. घायलों में चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को इलाज केलिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया गया है.वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है. जानकारी […]
पूर्णिया : बिहार के पूर्णियाजिले मेंआज सुबह ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी.जबकिदसअन्य घायल हो गये. घायलों में चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को इलाज केलिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया गया है.वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है.
जानकारी के मुताबिक जिले के सदर थाना अन्तर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या- 57 पर आज सुबह एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पर सवारतीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं, हादसे में दस अन्य घायल हो गये. पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार शाह ने बताया कि गुलाब बाग और कसबा के बीच पेट्रोल पंप के निकट इस हादसे में मरने वालों में हाजू मरांडी (45) विक्कू हेम्ब्रम (35) और पलू सोरेन (25) शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




