दुकान से 32 लीटर शराब बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

Published at :24 Sep 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान से 32 लीटर शराब बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

मां-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन

105 पीस टेट्रा पेक व 27 केन बियर समेत बेचे गये शराब के 10320 रुपये बरामद पूर्णिया.के हाट थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरजा चौक के पास एक दुकान में छापेमारी कर 32 लीटर विदेशी शराब बरामद कर लिया.पुलिस द्वारा शराब बेचने के आरोप में अंजू देवी नाम की महिला और उसके पुत्र कृष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी में 180 एमएल के 105 पीस टेट्रा पेक,500 एम एल के 27 पीस बियर के अलावा बेचे गये विदेशी शराब के 10320 रूपये नगद बरामद किया गया.इस मामले में के हाट थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र भ्रमण, आसूचना संकलन, अवैध शराब के विरूद्ध छापामारी के क्रम में गिरजा चौक वार्ड 14 की रहनेवाली अंजु देवी एवं उसका पुत्र कृष कुमार के द्वारा अपने घर से चोरी-छुपे विदेषी शराब का कारोबार करने की सूचना के आधार पर उसके दुकान में छापामारी की गई.छापेमारी में 105 पीस टेट्रा पेक और 27 पीस केन बियर बरामद किया गया.गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.उन्होंने बताया कि गिरजा चौक के पास अवैध शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी.गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई. फोटो. 24 पूर्णिया 25- बरामद शराब के साथ गिरफ्तार मां बेटा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन