सांसद पप्पू यादव के बयान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Published by :ARUN KUMAR
Published at :22 Apr 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव के बयान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. एनडीए सरकार द्वारा संसद में पेश नारीशक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को विपक्षी दलों द्वारा बाधित किये जाने और सांसद पप्पू यादव के कथित बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सड़क पर विरोध मार्च किया.कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इन दलों ने सत्ता स्वार्थ में डूबकर देश की माताओं-बहनों के अधिकारों को बार-बार कुचलने का कार्य किया है. नारीशक्ति के सम्मान की बात करने वाले ये दल आज उनके अधिकारों के सबसे बड़े बाधक बनकर सामने आये हैं. विशेष रूप से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं के प्रति की गयी अभद्र एवं तुच्छ मानसिकता से प्रेरित टिप्पणी को लेकर कार्यक्रम में भारी आक्रोश देखा गया. महिला मोर्चा की सदस्याओं एवं उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि समाज की मर्यादा और गरिमा के विरुद्ध भी है. वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधि के पद पर बैठे व्यक्ति से इस प्रकार की सोच और भाषा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है तथा ऐसे बयान देने वाले नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस विरोध मार्च में महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सरिता रॉय, भाजपा जिला प्रवक्ता अनिता कुमारी, तारा शाह, वीणा सूद, जिला उपाध्यक्ष आरती जायसवाल, इंदु सिंह, महामंत्री सोनिका पाहूजा, नीतू सिंह, पिंकी गुप्ता, पंकज कुमारी, पिंकी सिन्हा, ललिता गुप्ता, वीणा मंडल, रूमा दास सहित अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं.वहीं युवा मोर्चा की ओर से जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक मंजीत कुमार, सुदर्शन मिश्रा, सुमित गौतम, महामंत्री रितेश सिंह, विक्की गोश्वामी, सूरज शाह, सत्यम श्रीराम, मोहित भट्ट, संतोष राय, प्रकाश दास, दिलीप ठाकुर, अभ्यम लाल, हरि दास, मिथुन दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. फोटो-22 पूर्णिया 22- विरोध मार्च में शामिल भाजपा महिला मोर्चा

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन