गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम स्थिर, कारोबारियों की नजर अब मांग बढ़ने पर

Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग मंडी

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का का कारोबार फिलहाल उम्मीदों पर टिका है। जानें आज मक्का और अन्य अनाज के ताजा भाव और मंडी की पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

पूर्णिया : पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में शुक्रवार को भी मक्का के भाव लगभग स्थिर रहे. बाजार में मक्का की आवक सामान्य बनी रही, लेकिन मांग में अपेक्षित तेजी नहीं आने से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा. कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार उम्मीदों के सहारे चल रहा है और आने वाले दिनों में मांग बढ़ने की संभावना पर नजर बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मक्का के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव

मंडी में शुक्रवार को प्रीमियम मक्का का भाव 2250 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल रहा. सुपर बीडी मक्का 2190 से 2260 रुपये, बीडी फ्रेश मक्का 2150 से 2180 रुपये, बीडी मक्का 2050 से 2150 रुपये और आरबीडी मक्का 1950 से 2080 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. कारोबारियों के अनुसार पिछले कई दिनों से कीमतें इसी दायरे में बनी हुई हैं और केवल 10 से 20 रुपये तक का मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

मांग बढ़ने की उम्मीद कायम

व्यापारियों का कहना है कि बाजार में मांग बढ़ने की उम्मीद लगातार बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसके स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं. इसके बावजूद उन्हें विश्वास है कि जल्द ही खरीदारी बढ़ने के साथ मक्का के दाम में सुधार देखने को मिल सकता है.

गुलाबबाग मंडी का बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

जिंसअधिकतम (रु.)न्यूनतम (रु.)
मक्का23002080
गेहूं25002470
चावल (मंसूरी)34253250
चावल (अरवा मोटा)32503050
चावल (बासमती)1300012500
मसूर दाल67505550
मूंग दाल96009540
अरहर दाल1450010600
चना दाल66005550
गोटा चना64006200
गोटा मूंग90008000
काली सरसों75007000
पीली सरसों78007300

और पढ़ें : आज का दर्शन : 700 साल पुराने बाबा भैरवनाथ मंदिर में उमड़ती है आस्था, बिहार की अनोखी प्रतिमा का मिलता है दर्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन