जीविका के स्वास्थ्य शिविर में 220 पशुओं की करायी जांच

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Dec 2024 5:42 PM

विज्ञापन

जीविका के स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन

पूर्णिया. मंगलवार को बनमनखी प्रखंड के धोकरधरा पंचायत स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में जीविका द्वारा एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 135 जीविका दीदियों द्वारा 220 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करायी गयी. साथ ही बीमार पशुओं के बेहतर इलाज हेतु निःशुल्क दवाई भी वितरित की गयी. चिकित्सक के रूप में बनमनखी प्रखंड के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमित कुमार गुप्ता शिविर में मौजूद थे. शिविर में जीविका के युवा पेशेवर सुमित सुमन तथा आगा खां फाउंडेशन के पंकज झा ने उन्नत तकनीक द्वारा बकरी पालन विषय पर मौजूद पशुपालकों को जागरूक किया. उनके द्वारा किसानों को अपने पशुओं की समुचित देखभाल के लिए परामर्श भी दिया गया. इस अवसर पर बनमनखी जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक दिवाकर कुमार दास, आजीविका विशेषज्ञ गौतम कुमार, संगम जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष रूबी देवी ,सचिव लक्ष्मी देवी, प्रखंड की पशु सखी दीदियां समेत कई जीविका कर्मी मौजूद थे. पशुपालकों के हित को देखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में दिसंबर माह में कुल 10 पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो जिले के अमौर, बायसा, बायसी, भवानीपुर, धमदाहा, कसबा, के नगर, रुपौली एवं श्रीनगर प्रखंडों में अलग अलग तिथियों में लागाया जा रहा है. यह आयोजन जीविका तथा जिला पशुपालन विभाग, पूर्णिया के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है. फोटो- 3 पूर्णिया 5- पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन