पूर्णिया : पिता ने रथ रोका था, हम एनआरसी लागू नहीं होने देंगे : तेजस्वी यादव

बायसी (पूर्णिया) : विस में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ आडवाणी के रथ को रोकने का काम किया था. अब हम बिहार में मोदी सरकार के सीएए और एनआरसी को लागू होने से रोकेंगे. वे मंगलवार को बायसी में आयोजित सभा को संबोधित […]
बायसी (पूर्णिया) : विस में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ आडवाणी के रथ को रोकने का काम किया था. अब हम बिहार में मोदी सरकार के सीएए और एनआरसी को लागू होने से रोकेंगे. वे मंगलवार को बायसी में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीएए ,एनपीआर, एनआरसी लाया है, जो काला कानून है़ यह सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है. सरकार गरीबी, बेरोजगारी की तरफ नहीं देख रही है़ हिंदू-मुस्लिम को बांटने की साजिश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




