कोढ़ा हादसे के पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख मुआवजा दे सरकार : पप्पू यादव

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 13 Apr 2026 7:59 PM

विज्ञापन

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के समीप एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे के मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के समीप एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे के मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान सांसद ने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और मृतक की बेटियों की शादी में 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव मदद की जाएगी. उन्होंने घोषणा की कि पीड़ित परिवारों की बेटियों की शादी में भी उनकी ओर से 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जायेगी. सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को दिए जाने वाले 2 लाख रुपये मुआवजे को अपर्याप्त बताते हुए इसे बढ़ाकर 20-20 लाख रुपये करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के कमाऊ सदस्य इस हादसे में चले गए, उनके लिए दो लाख रुपये का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरा परिवार उजड़ गया है, बच्चों का भविष्य अंधकार में चला गया है सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए सम्मानजनक मुआवजा देना चाहिए. सांसद ने प्रशासन से हादसे की गंभीरता को देखते हुए घायलों के बेहतर इलाज, पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की. उन्होंने कहा कि एनएच-31 पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं प्रशासन की लापरवाही का परिणाम हैं और इस मार्ग पर तत्काल प्रभाव से सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए. सासंद पप्पू यादव ने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे और पीड़ित परिवारों के लिए न्याय तथा उचित सहायता सुनिश्चित कराने तक संघर्ष जारी रखेंगे. सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत इस्राइल आजाद, राजेन्द्र उरांव पूर्व मुखिया , सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, गुड्डु महतो पंचायत समिति नेयर खान, संजय विश्वास, अरुण सिंह, राहुल दास, अरसद अलि आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन