अस्पताल में मॉक ड्रिल के जरिये आग से बचाव के सिखाये गये गुर

Updated at : 14 Jan 2020 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में मॉक ड्रिल के जरिये आग से बचाव के सिखाये गये गुर

पूर्णिया : विषम परिस्थिति में आग से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें, इसपर सोमवार को सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया. सहायक अग्नि समन्वयक पदाधिकारी हिमांशु शेखर के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा और सावधानी बरतने के उपाय बताये गये. अग्निशमक कर्मियो ने घरों और दुकानों में बिजली या किसी भी […]

विज्ञापन

पूर्णिया : विषम परिस्थिति में आग से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें, इसपर सोमवार को सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया. सहायक अग्नि समन्वयक पदाधिकारी हिमांशु शेखर के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा और सावधानी बरतने के उपाय बताये गये.

अग्निशमक कर्मियो ने घरों और दुकानों में बिजली या किसी भी प्रकार से उत्पन्न होने वाली आग से बचाव के उपाय, सही मानक के उपकरणों का इस्तेमाल विषय पर चर्चा एवं अग्नि सुरक्षा एवं निष्क्रमण के बारे में लोगों को जानकारी दी. सरकारी अस्पताल में आग से बचाव और उसके उपाय पर प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल किया गया. साथ ही सुरक्षा अंकेक्षण भी किया गया. फैक्ट्री या व्यवसायिक संस्थानों में आग लगने के कारणों व बचाव की जानकारी दी गई.
एलपीजी गैस में आग लगने के कारण, उसके बचाव तथा सावधानियों पर विस्तार से लोगों को जागरूक किया गया. इस कार्यक्रम में अग्नि शामक रौशन कुमार,चालक बिट्टू कुमार, मुकुल राय, राजन कुमार चुन्नू राय के आलावा सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक शिल्पी चौधरी, फार्मसिस्ट प्रभात कुमार के आलावा दिनेश कुमार सिंह, अमर कुमार सिंह, राम प्रसाद, हीरा पासवान, सुरक्षा कर्मी में विपिन कुमार, शम्भू पासवान आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन