पूर्णिया एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़, लगातार दो दिनों से यात्रियों का आंकड़ा 1100 के पार

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया एयरपोर्ट

पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले दो दिनों से यहाँ यात्रियों का आंकड़ा लगातार 1100 के पार दर्ज किया गया है, जो इस नए एयरपोर्ट की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है.

विज्ञापन

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

दो दिनों में 2200 से अधिक यात्रियों ने भरी उड़ान

पूर्णिया एयरपोर्ट अब सीमांचल और आसपास के यात्रियों के लिए हवाई सफर का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है. पिछले दो दिनों से यहाँ से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या 1100 से ऊपर बनी हुई है. प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 17 मई को जहाँ रिकॉर्ड 1137 यात्रियों ने सफर किया, वहीं 18 मई को भी यह सिलसिला बरकरार रहा और कुल 1118 यात्रियों ने पूर्णिया एयरपोर्ट से आवागमन किया.

18 मई का आधिकारिक आंकड़ा: 10 उड़ानों से पहुंचे यात्री

अगर बात 18 मई 2026 की करें, तो इस दिन पूर्णिया एयरपोर्ट पर आने वाले (आगमन) यात्रियों की संख्या 603 दर्ज की गई, जबकि यहाँ से जाने वाले (प्रस्थान) यात्रियों की संख्या 515 रही. इस तरह कुल 1118 यात्रियों ने इस एयरपोर्ट की सेवाओं का लाभ उठाया. यात्रियों के इस आवागमन के लिए एयरपोर्ट पर कुल 10 विमानों की आवाजाही हुई, जिसमें 05 विमानों का आगमन और 05 विमानों का प्रस्थान शामिल है.

Also Read: ठाकुरगंज में खिले ड्रैगन फ्रूट के फूल, अनोखे नजारे को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था. इसके बाद से यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और स्थानीय मांग को देखते हुए उड़ानें निर्धारित कर सुचारू रूप से परिचालन सुनिश्चित किया जा रहा है.

पूर्णिया एयरपोर्ट का वर्तमान टाइम टेबल

यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में संचालित हो रही उड़ानों का समय इस प्रकार है:

1. स्टार एयर

  • फ्लाइट नं. S 5618/619: अहमदाबाद से आगमन सुबह 08.45 बजे | अहमदाबाद के लिए प्रस्थान दोपहर 13.05 बजे.
  • फ्लाइट नं. S 5620/621: कोलकाता से आगमन दोपहर 12.25 बजे | कोलकाता के लिए प्रस्थान सुबह 09.25 बजे.

2. इंडिगो

  • फ्लाइट नं. 6E-7924/7925: कोलकाता से आगमन सुबह 11.20 बजे | कोलकाता के लिए प्रस्थान सुबह 11.55 बजे.
  • फ्लाइट नं. 6E-6559/6560: दिल्ली से आगमन दोपहर 13.00 बजे | दिल्ली के लिए प्रस्थान दोपहर 13.55 बजे.
  • फ्लाइट नं. 6E-5935/5936: हैदराबाद से आगमन दोपहर 15.00 बजे | हैदराबाद के लिए प्रस्थान दोपहर 15.55 बजे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन