पूर्णिया के बरसोनी के पास कार, ट्रैक्टर और ऑटो में भीषण भिड़ंत, हादसे में तीन लोग घायल, एक की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया के बरसोनी के पास कार, ट्रैक्टर और ऑटो में भीषण भिड़ंत, हादसे में तीन लोग घायल, एक की हालत नाजुक

जीएमसीएच में घायल

पूर्णिया के बरसोनी के समीप आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार, ट्रैक्टर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस त्रिकोणीय भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट:

रफ्तार के कहर से बरसोनी के पास हुआ हादसा, वाहनों के उड़े परखच्चे

पूर्णिया में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज सुबह करीब 6:30 बजे बरसोनी के नजदीक एक तेज रफ्तार कार, मकई लदे ट्रैक्टर और ऑटो के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी भयावह थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला.

क्षतिग्रस्त कार से ही घायलों को पहुँचाया गया अस्पताल

इस हादसे की खास बात यह रही कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर होने के बावजूद कार चालक को खरोंच तक नहीं आई. मानवता का परिचय देते हुए उसी क्षतिग्रस्त कार की मदद से सभी घायलों को तुरंत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) पूर्णिया लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में से एक की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.

सब्जी खरीदने और मंडी जा रहे थे सभी घायल

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग खुश्कीबाग और गुलाबबाग की ओर आ रहे थे. घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

सोनू कुमार साह: निवासी बायसी, सतिबुर रहमान: निवासी बकरियां डगरुआ, इमोन सोरेन: निवासी दलमारपुर बायसी.

बरसोनी के पास पहुँचते ही तीनों वाहन इस भीषण दुर्घटना के शिकार हो गए. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका जीएमसीएच पहुंचने का सिलसिला जारी है. स्थानीय पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है.

Also Read: आजमनगर अंचल कार्यालय फिर विवादों में, बिहार सरकार की 57 डिसमिल जमीन पर अवैध जमाबंदी का आरोप

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन