कुहासे की वजह से दो फरवरी तक बंद रहेगी बनमनखी अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस

सहरसा/पूर्णिया : ठंड के मौसम में बढ़ते कुहासा की वजह से समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को करीब 2 माह के लिए रद्द किया गया है. समस्तीपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम विजेंद्र कुमार ने इस संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसके तहत प्रत्येक वर्ष की तरह इस […]
सहरसा/पूर्णिया : ठंड के मौसम में बढ़ते कुहासा की वजह से समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को करीब 2 माह के लिए रद्द किया गया है. समस्तीपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम विजेंद्र कुमार ने इस संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसके तहत प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा. बनमनखी से सहरसा होकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन 18 दिसंबर से 2 फरवरी तक रद्द रहेगा. आगामी 3 फरवरी से इसका परिचालन शुरू हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




