भक्ति के माहौल में रामायण गोष्ठी का वार्षिक समापन
Updated at : 04 Dec 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : भक्ति के माहौल में रामायण गोष्ठी का वार्षिक अधिवेशन समापन समारोह संपन्न हो गया. इस समारोह का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के अयोध्या एवं वर्तमान में पूर्णिया के सिटी निवासी पंडित देवानन्द तिवारी ने किया. उनकी देखरेख में पूजा पाठ हवन आदि सभी कार्यक्रम पूर्ण हुआ. यह कार्यक्रम शांति निकेतन हाेता कृष्ण मंदिर रोड […]
विज्ञापन
पूर्णिया : भक्ति के माहौल में रामायण गोष्ठी का वार्षिक अधिवेशन समापन समारोह संपन्न हो गया. इस समारोह का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के अयोध्या एवं वर्तमान में पूर्णिया के सिटी निवासी पंडित देवानन्द तिवारी ने किया. उनकी देखरेख में पूजा पाठ हवन आदि सभी कार्यक्रम पूर्ण हुआ. यह कार्यक्रम शांति निकेतन हाेता कृष्ण मंदिर रोड भट्ठा वासियों द्वारा आयोजित किया गया था. इस वार्षिक समापन समारोह का यह नवमा वर्ष था.
इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपूर्ण रामचरितमानस पाठ तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर दरभंगा निवासी स्नेहा झा मुख्य भजन गायिका थी. उनके साथ कटिहार जिला के सपनी गांव के सुनील सिंह भागलपुर के जीत-जॉन द्वारा भजन संध्या में उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया.
इस कार्यक्रम में बिलासपुर ऑर्गन सूरज पैड निराला बैंजो और तबला पर प्रवीण ने साथ निभाया. कार्यक्रम के आयोजक भोला चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम में अच्छे-अच्छे कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है.
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में रामायण गोष्टी के सक्रिय सदस्य रमेश कुमार सिंह, सुधीर प्रसाद चौधरी, अशोक सिंह, उदय प्रकाश चौधरी, राकेश कुमार उर्फ पप्पू, रामप्रवेश सिंह, अरविंद सिंह उर्फ कक्कू, राजकुमार चौधरी, भूपेंद्र प्रसाद चौधरी, विपिन चौधरी, जोगी मोहन सिंह का सहयोग सराहनीय है. गोष्ठी के सदस्य सुधीर चौधरी ने बताया कि रामचरितमानस पाठ का समापन सरसी के बोहरा निवासी सरवन कुमार झा और उनके सहयोगी द्वारा किया गया. रामचरितमानस पाठ के समाप्ति पर पंडित देवानन्द तिवारी द्वारा हवन कराया गया.
उसके पश्चात भजन संध्या का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा. महिलाओं की भागीदारी अधिक थी. स्थानीय लोगों द्वारा भजन संध्या का आनंद लिया गया. शाम में महाआरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन कर प्रसाद वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




