PURNIA नीट यूजी परीक्षा को लेकर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में रविवार को भी संचालित रहीं कक्षाएं

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :03 May 2026 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
PURNIA नीट यूजी परीक्षा को लेकर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में रविवार को भी संचालित रहीं कक्षाएं

स्थानीय राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मेडिकल के सभी सत्रों के स्टूडेंट्स के लिये रविवार को भी मेडिकल की कक्षाएं संचालित की गयीं.

विज्ञापन

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट:

स्थानीय राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मेडिकल के सभी सत्रों के स्टूडेंट्स के लिये रविवार को भी मेडिकल की कक्षाएं संचालित की गयीं. मिली जानकारी के अनुसार नीट यूजी परीक्षा को लेकर पूरे सूबे सहित पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भी रविवार को कक्षायें संचालित की गयीं. पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक प्रभारी प्रो डॉ एके झा ने बताया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के निर्देश के आलोक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा सभी मेडिकल स्टूडेंस को महाविद्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया. उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कर उनसभी की फोटोग्राफी करवाई गई और कक्षायें संचालित की गयीं. उन्होंने बताया कि पूर्व में नीट की परीक्षा में मेडिकल स्टूडेंट्स की संलिप्तता की बात सामने आने की वजह से एनटीए द्वारा इसे रोकने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन