PURNIA नीट परीक्षा 2 बजे से, केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू

Updated:
विज्ञापन
PURNIA नीट परीक्षा 2 बजे से, केंद्रों पर  परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू

मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ आज (रविवार) को आयोजित की जा रही है.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा ”नीट” आज (रविवार) को आयोजित की जा रही है. पूर्णिया जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 4000 परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमाएंगे. केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे है. यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जायेगी. अभ्यर्थियों को 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जा रहा है. जिला प्रशासन ने निगरानी के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं: परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है. डिजिटल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है. जिला मुख्यालय के सभी 10 केंद्रों पर हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है. केंद्रों पर जैमर सक्रिय कर दिए गए हैं. एडमिड कार्ड और आधार कार्ड जैसे वैध पहचान पत्र की जांच के बाद ही परीक्षार्थी को अंदर भेजा जा रहा है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन