धूप व धुंध के बीच ऊमस ने लोगों को दिन भर सताया
Updated at : 24 Aug 2019 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : धूप और धुंध के बीच ऊमस ने शहरवासियों को दिन भर सताया. हालांकि बारिश की गुंजाइश बनी थी पर हवा के झोकों में बादल बहते रहे. शाम में पुरवैया के कारण मौसम कुल-कुल रहा. शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 30 एवं न्यूनतम तापमान 26 डिसे. रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग की मानें […]
विज्ञापन
पूर्णिया : धूप और धुंध के बीच ऊमस ने शहरवासियों को दिन भर सताया. हालांकि बारिश की गुंजाइश बनी थी पर हवा के झोकों में बादल बहते रहे. शाम में पुरवैया के कारण मौसम कुल-कुल रहा. शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 30 एवं न्यूनतम तापमान 26 डिसे. रिकार्ड किया गया.
मौसम विभाग की मानें तो देर रात तक बारिश की संभावना है. आसमान में बादलों के घेरा के साथ शुक्रवार की सुबह हुई. कुछ मिनटों के लिए लगा कि बारिश होगी पर एेसा नहीं हुआ और देखते-देखते आसमान से सूरज की तीखी किरणें देह तपाने लगीं. यह स्थिति भी बहुत देर तक नहीं रही.
इसके बाद कभी धूप तो कभी धुंध का खेल दिन भर चलता रहा. इस बीच ऊमस ने डेरा जमा लिया जिससे लोग दिन भर परेशान रहे. शुक्रवार को सड़कों पर आवाजाही और बाजारों की चहल-पहल सामान्य रही. वैसे इस दौरान बिजली ने लोगों को दिन भर सताया. बिजली की ट्रिपिंग लगातार होती रही जिससे ऊमस मौसम पर हावी रहा.
क्या है पूर्वानुमान
पूर्णिया. सीमांचल समेत पूर्णिया में शनिवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान किया गया है. सघन रूप से वर्षा 28 से होगी. इस बीच मामूली वर्षा के असार हैं. छींटे व गरज के भी पूर्वानुमान हैं. पूर्वानुमान में ठनका गिरने की भी बात कही गयी है. एक सप्ताह तक भीषण गर्मी भी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




