सरना ने जोहार फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया
Updated at : 11 Jun 2019 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए मैदान में चल रही 67वां जिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को सरना फुटबॉल क्लब ने जोहार फुटबॉल क्लब पूर्णिया को 3-0 से हरा दिया. दोनों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सरना की तरफ से पहला गोल रोहित मरांडी ने मैच के 8 वें मिनट में किया. […]
विज्ञापन
पूर्णिया : स्थानीय डीएसए मैदान में चल रही 67वां जिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को सरना फुटबॉल क्लब ने जोहार फुटबॉल क्लब पूर्णिया को 3-0 से हरा दिया. दोनों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सरना की तरफ से पहला गोल रोहित मरांडी ने मैच के 8 वें मिनट में किया. दूसरा गोल इसी के द्वारा किया गया. अंत में तीसरा गोल सौरभ तिर्की द्वारा मैच के 40 वें मिनट में किया गया.
इस तरह सरना फुटबॉल टीम ने 3-0 से जोहार फुटबॉल क्लब पूर्णिया को हरा दिया. मैच के मुख्य निर्णायक रोबिन सोरेन, आशिफ रजा, रजनीश कुमार, तल्लू हेम्ब्रम थे. मुख्य अतिथि भूपेंद्र प्र. सिंह, एथलेटिक्स संघ के सचिव एम एच रहमान, लक्ष्मी प्र. यादव, सर्वेश कु. झा, अजित सिंह, रीना इत्यादि थे. कल का मैच अब्दुल समद फुटबॉल क्लब बनाम फुटबॉल क्लब बक्साघाट के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




