अगले 48 घंटे तक गरज के साथ वर्षा व तूफान के आसार
Updated at : 16 Apr 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : अगले 48 घंटे तक पूर्णिया समेत सीमांचल में गरज के साथ वर्षा व तूफान के असार हैं. ऐसा मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है. इससे गेहूं-किसानों के चेहरे पर डरावनी लकीर गहराने लगी है. जिन किसानों ने मक्का की कटनी कर ली है उनके माथे के पसीने भी कम नहीं हो रहे हैं. […]
विज्ञापन
पूर्णिया : अगले 48 घंटे तक पूर्णिया समेत सीमांचल में गरज के साथ वर्षा व तूफान के असार हैं. ऐसा मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है. इससे गेहूं-किसानों के चेहरे पर डरावनी लकीर गहराने लगी है. जिन किसानों ने मक्का की कटनी कर ली है उनके माथे के पसीने भी कम नहीं हो रहे हैं. ज्ञात हो कि पिछले एक पखवारे से पूर्णिया के मौसम में हवा का दबाव विरल हो गया है. इससे यहां निम्न दाब की पट्टी बन गयी है.
ऐसे में यहां न सिर्फ तूफान की संभावना बनती रहती है बल्कि गरज के साथ छींटे की संभावना भी कम नहीं हो रहे हैं. मालूम हो कि यहां अब तक तीन बार तूफान आ चुका है. हालांकि अब तक के तूफान में किसी जान-माल की क्षति की शिकायत नहीं मिली है. अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान भी वैसा कुछ नहीं है कि कोई बड़ी तबाही हो. अभी सिर्फ संभावना जतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




