पूर्णिया : विशेष पैकेज के नाम पर बिहार से धोखा : तेजस्वी

बनमनखी (पूर्णिया) : मंगलवार को सुमरित उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी व पूर्व सांसद उदय सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज देने की अपनी घोषणा को लागू नहीं किया. नीतीश जी भी विशेष राज्य का दर्जा […]
बनमनखी (पूर्णिया) : मंगलवार को सुमरित उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी व पूर्व सांसद उदय सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज देने की अपनी घोषणा को लागू नहीं किया.
नीतीश जी भी विशेष राज्य का दर्जा देने की बात भूल गये. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को चौकीदार बता रहे हैं तो बिहार आने से पहले समझ लें कि यहां हर कोई थानेदार है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप अपना कीमती वोट सोच-समझकर दीजिएगा, नहीं तो हमारे पलटू चाचा आपका वोट लेकर फिर से पलट जायेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने पर बेरोजगारी भगाने और आरक्षण बचाने का काम किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




