जेवर ले भाग रहे ठग को महिला ने खदेड़ कर पकड़ा

Updated at : 16 Mar 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
जेवर ले भाग रहे ठग को महिला ने खदेड़ कर  पकड़ा

पूर्णिया : जेवर लेकर भाग रहे दो ठगों में से एक को महिला ने खदेड़ कर पकड़ लिया. जबकि दूसरा ठग 18 भरी का चांदी का एक जोड़ी पायल लेकर भागने में सफल रहा. घटना गुरुवार दोपहर मरंगा नहर के निकट हुई. पकड़ाये ठग ने जेवर के हर्जाने की बात कर महिला को खजांची स्थित […]

विज्ञापन

पूर्णिया : जेवर लेकर भाग रहे दो ठगों में से एक को महिला ने खदेड़ कर पकड़ लिया. जबकि दूसरा ठग 18 भरी का चांदी का एक जोड़ी पायल लेकर भागने में सफल रहा. घटना गुरुवार दोपहर मरंगा नहर के निकट हुई. पकड़ाये ठग ने जेवर के हर्जाने की बात कर महिला को खजांची स्थित एक दवा दुकान ले गया.

लेकिन वहां बात नहीं बनते देख ठग पुन: भागने की कोशिश की लेकिन सजग महिला ने पुन: उसे दबोच लिया और शोर मचाने लगी. मौके पर सहायक खजांची पुलिस पहुंच कर ठग को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित महिला राखी देवी मरंगा निवासी पवन कुमार यादव की पत्नी है. उन्होंने बताया कि उनके पति बस चालक है.
दोपहर में दो लोग बर्तन साफ करने के नाम पर उनके घर पहुंचे. पीतल के कुछ बर्तन को वे दोनों साफ करने के दौरान कहा कि जेवर साफ करने के केमिकल साथ लाये हैं, अगर साफ करवाना है तो सभी जेवर अंदर से ले आये. महिला ने चांदी के दो जोड़ी पायल लाकर साफ करने दिये.
जैसे ही महिला घर के अंदर पानी लाने गयी, दोनों ठग जेवर लेकर भागने लगे. इतने देख महिला ने खदेड़ कर एक ठग को पकड़ लिया. महिला ने बताया कि दो जोड़ी चांदी के पायल जिसमें एक 18 भरी के और दूसरा 10 भरी के थे.
इनमें 18 भरी का पायल लेकर भागने में दूसरा ठग सफल हो गया. इधर गिरफ्तार ठग ने अपना नाम डब्लू साह और घर का पता कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर बताया है.
ठग ने कहा कि वह अकेला ही महिला के घर बर्तन साफ करने गया था, जबकि दूसरे व्यक्ति को वह नहीं जानता है. उसने कहा कि वह बर्तन साफ करने वाला पाउडर बेचने का काम करता है. महिला के आवेदन पर थाने में आरोपित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
गौरतलब है कि चार दिन पूर्व मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के शांतिनगर में जेवर साफ सफाई के बहाने दो ठगों ने एक महिला के एक लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया था. पुलिस को आशंका है कि यह वही दो व्यक्ति का गिरोह है जो शांतिनगर के अलावा कई जगह जेवर साफ करने के नाम पर महिलाओं के जेवर उड़ा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन