ट्रांसफारमर के लिए उबला पूर्णिया

पूर्णियाः बिजली के लिए स्थानीय लोगों ने गुरुवार की शाम हजारों की संख्या में लाइन बाजार शिव मंदिर रोड को घंटों जाम कर दिया. यह जाम शाम पांच बजे से शुरू होकर देर रात तक तक बरकरार था. इस बीच लोगों ने सड़क को बांस बल्ली से घेर कर टायर जला कर नारेबाजी की. स्थानीय […]
पूर्णियाः बिजली के लिए स्थानीय लोगों ने गुरुवार की शाम हजारों की संख्या में लाइन बाजार शिव मंदिर रोड को घंटों जाम कर दिया. यह जाम शाम पांच बजे से शुरू होकर देर रात तक तक बरकरार था. इस बीच लोगों ने सड़क को बांस बल्ली से घेर कर टायर जला कर नारेबाजी की. स्थानीय सहायक थाना पुलिस के पहुंचने के पश्चात जाम करने वाले और अधिक उग्र हो गये. लोगों का कहना था कि जब तक बिजली विभाग के पदाधिकारी और प्रशासन के लोग नहीं आयेंगे तब तक जाम बरकरार रहेगा.
गरमी से बेहाल लोग आंदोलन को हुए मजबूर : स्थानीय लोगों ने बताया कि शिव मंदिर के निकट दो ट्रांसफारमर एक-एक सौ केवी का लगा हुआ है. एक ट्रांसफारमर लगभग छह दिन पूर्व जल गया था, जिसके नहीं बदलने से दूसरे ट्रांसफारमर पर अधिक लोड बढ़ जाने से एक दिन पूर्व वह भी जल गया. लोगों का कहना था बिजली विभाग के जेई कुछ लोगों से पैसा लेकर दूसरे को जोड़ने का आदेश दिया गया जिसके कारण दूसरा ट्रांसफारमर भी उड़ गया. इस संबंध में कई बार बिजली विभाग का चक्कर लगाया गया लेकिन ट्रांसफारमर नहीं बदला गया.
इस ट्रांसफारमर के जलने से शिव मंदिर रोड, इमली मुहल्ला, कसाई मुहल्ला और लाइन बाजार का संपूर्ण क्षेत्र प्रभावित हुआ है. इस भीषण गरमी में लोग बेहाल होकर अंत में उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो गये. जाम का नेतृत्व करने वालों में छोटूू, विक्की, बबलू भगत, मो असफाक, मो असलम, पंकज आदि के अलावा बच्चे, बूढ़े, जवान शामिल थे. जाम करने वाले किसी का नहीं सुन रहे हैं. सभी मरो या करो को लेकर अडिग थे. सहायक थाना पुलिस के लाख समझाने पर भी एक नहीं सुनी. सभी क्रोध में बिजली विभाग के विरोध में नारे लगा रहे थे. उन लोगों का कहना है कि जब तक नये ट्रांसफारमर नहीं लगेगा तब तक जाम नहीं टूटेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




