अनुकंपा के आधार पर 12 आवेदकों को मिली जविप्र की अनुज्ञप्ति
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 08 Apr 2026 7:17 PM
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकंपा के आधार पर उचित मूल्य की दुकान (जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की अनुज्ञप्ति निर्गत करने के लिए जिला स्तरीय चयन समिति (अनुकंपा समिति) की बैठक हुई.
पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकंपा के आधार पर उचित मूल्य की दुकान (जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की अनुज्ञप्ति निर्गत करने के लिए जिला स्तरीय चयन समिति (अनुकंपा समिति) की बैठक हुई. बैठक में कुल 15 आवेदकों का अनुकंपा के आधार पर उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति निर्गत करने के संबंध में विचार किया गया. समिति के द्वारा कुल 12 आवेदकों की गहन जांचोंपरांत स्वीकृत किया गया. अनुकंपा के आधार पर उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति निर्गत करने की स्वीकृति समिति द्वारा दी गयी. बैठक में उपस्थित सभी एसडीओ को निदेशित किया गया कि शीघ्र अतिशीघ्र अनुज्ञप्ति निर्गत करने की कार्रवाई करें. बैठक में डीडीसी, पूर्णिया, अपर समाहर्त्ता सह सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पूर्णिया, एसडीओ, सदर, पूर्णिया, बायसी, धमदाहा, श्री इंद्रजीत कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता सह स्थापना उप समाहर्त्ता, पूर्णिया एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी, पूर्णिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










