जिले में अभी भी 11531 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 09 Apr 2026 5:49 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि गुरुवार को कुल 8983 गैस उपभोक्ताओं द्वारा जिले में संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया. नियमानुसार 8254 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित उपभोक्ताओं को किया गया है जबकि अभी भी 11531 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में उपलब्ध हैं.जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 15 मार्च 2026 से बुधवार तक कुल 330 शिकायतें एलपीजी गैस से संबंधित आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुई हैं, जिसका शत-प्रतिशत निष्पादन करा दिया गया है. उन्होने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है. नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










