बिहार के पूर्णिया में ससुराल में दो महिलाओं की मौत बनी पहेली, पुलिस को जांच में मिली हैरान करने वाली बातें

Patna News (सांकेतिक तस्वीर )
Bihar News: बिहार के पूर्णिया में दो महिलाओं की मौत उनके ससुराल में हुई तो यह पहेली बन गयी. मायके वालों ने हत्या के आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के पूर्णिया जिले में दो अलग-अलग घटना में दो विवाहिता की मौत संदिग्ध हालत में हुई है. दोनों का शव फंदे से लटका हुआ मिलने की बात सामने आ रही है. हालांकि युवती के मायके वालों का दावा है कि यह सुसाइड नहीं बल्कि हत्या के मामले हैं. मरंगा थानाक्षेत्र की एक घटना में आरोप है कि कटिहार की रहने वाली युवती को उसके ससुराल में पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. जबकि मधेपुरा की बेटी को 13 साल बाद भी संतान नहीं होने के लिए मौत की सजा देने का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगा है.
फंदे से लटक कर खुदकुशी का दावा, पुलिस सुलझाएगी गुत्थी
मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज पंचायत में एक युवती सादिया परवीन (22) की संदिग्ध मौत हुई है. सादिया के पिता कटिहार जिले के फलका के रहने वाले मो. आजाद हैं. युवती के ससुराल वालों का दावा है कि उनकी बहू ने फंदे से लटक कर जान दे दी. जबकि पुलिस को घटनास्थल पर से खुदकुशी के कोई सबूत नहीं मिले हैं. मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने और फिर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.
थानाध्यक्ष ने हत्या की बात कही
मरंगा थाना के अपर थानाध्यक्ष विष्णुकांत ने बताया कि गला दबाकर मारा गया है. घटनास्थल पर से कोई रस्सी या ऐसे सबूत नहीं मिले हैं जिससे फांसी लगाए जाने की पुष्टि हो सके. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझेगी.
पति समेत आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज
दूसरी घटना पूर्णिया जिले के बनमनखी से जुड़ी है. जहां एक विवाहिता की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है. मृतका मधेपुरा जिले की रहने वाली शांति देवी (33 वर्ष) है. मायके वालों ने उसके पति समेत आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज कराया है. मृतका के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है.
संतान नहीं होने पर हत्या करने का आरोप
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि धरहरा पंचायत वार्ड नंबर 9 में एक महिला ने फांसी से लटक कर आत्महत्या की है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से लटक रहे महिला के शव को नीचे उतारा. मृतका की मां ने बनमनखी थाना को आवेदन देकर बताया कि मेरी बेटी की हत्या हुई है. बताया कि उनकी बेटी शांति देवी का विवाह 13 साल पहले रामकुमार साह के साथ हुआ था. शादी के दो तीन साल बाद भी जब बेटी को कोई संतान नहीं हुआ तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे. उसकी हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




