Bihar: नेपाल से सटे कोसी-सीमांचल के जिलों में भूकंप का खतरा अधिक, पूर्णिया का यह इलाका सबसे संवेदनशील..

बिहार के कई जिले ऐसे हैं जो नेपाल से सटे हुए हैं और भूकंप को लेकर यहां खतरा अधिक रहता है. जिन्हें भूकंप जोन पांच में रखा गया है. कोसी-सीमांचल क्षेत्र में खतरा अधिक रहता है. जानिये पूर्णिया का कौन सा इलाका सबसे संवेदनशील है.
Bihar News: नेपाल में भूकंप ने फिर एबार तबाही मचाई है. मंगलवार को बजुरा और बाझंग जिले में दोपहर को भूकंप का कहर दिखा जिसमें मौत से भी कोहराम मचा. वहीं भारत के भी कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल से सटे बिहार के भी आधा दर्जन से अधिक जिलों में भूकंप का खतरा रहता है. जिन्हें भूकंप जोन पांच में रखा गया है. कोसी-सीमांचल क्षेत्र में खतरा अधिक रहता है.
नेपाल से सटे बिहार के आधा दर्जन से अधिक जिलों पर भूकंप का सर्वाधिक खतरा है. इन क्षेत्रों में भूकंप बाद होने वाले नुकसान के भी ज्यादा होने की संभावना है. कोसी-सीमांचल क्षेत्र में ये खतरा अधिक है. इस लिहाज से पूर्णिया जिले को काफी संवेदनशील मानते हुए जोन पांच में रखा गया है. इन क्षेत्रों में नए भवनों के निर्माण में भूकंप के न्यूनतम मानंदडों के सख्ती से पालन करना जरूरी है ताकि कम से कम नुकसान से बचाया जा सके.
भारतीय मानक ब्यूरो के नवीनतम सिस्मिक जोन मानचित्र के अनुसार, पूर्णिया जिले का बनमनखी प्रखंड का लगभग एक तिहाई भाग भूकंप के दृष्टि से सिस्मिक जोन पांच एवं प्रखण्ड का शेष भाग सिस्मिक जोन चार में आता है. यह सबसे खतरनाक जोन माना गया है. जिलावासियों ने विगत कई भूकंपों को महसूस भी किया है.
पूर्णिया में हाल में ही भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था. इस मौके पर अपर समाहर्ता ने कहा कि भूकंप से लोगों की मृत्यु नहीं होती परंतु भूकंप के कारण कमजोर संरचनाओं के गिरने से लोगों की मृत्यु एवं जान-माल की क्षति अवश्य होती है. साथ ही एक भय का वातावरण बना रहता है.
बता दें कि आपदा प्रबंधन के बदले परिदृश्य में भूकंपरोधी भवनों का निर्माण एवं पूर्व में निर्मित मकानों का रेट्रोफिटिंग (सुदृढीकरण) कर उन्हें भूकंपरोधी बनाया जाना एक सकारात्मक पहल है. इसके लिए यह आवश्यक हो जाता है कि भूकंपरोधी भवनों के निर्माण के संदर्भ में जागरूक किया जाये.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




