प्रशांत किशोर का एक दावा और साथ आ गई BJP, JDU और RJD, जानें किस बयान पर मचा है घमासान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Sep 2024 8:54 PM

विज्ञापन

प्रशांत किशोर (File)

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के एक बयान से बिहार की राजनीति में घमासान मचा गया है. उनके एक बयान के खिलाफ बीजेपी, जेडीयू और राजद साथ खड़ी हो गई है.

विज्ञापन

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर बिहार में अगले साल होने वाले वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहाँ की जनता से रोज कुछ न कुछ वादा कर रहे हैं. बिहार से पलायन हो रहे युवा के लिए वो राजद, जदयू और बीजेपी को जिम्मेदार बताते हैं. बिहार की बदहाली के लिए वो यहाँ की तीनों प्रमुख पार्टियों पर निशाना साधते रहते है.पीके पहले ही विधानसभा चुनाव में यहाँ की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुके हैं. सरकार बनाने से पहले पीके बिहार के लोगों से बड़े बड़े वादे कर रहे हैं. उनके वादों ने यहाँ की पार्टियों की टेशन बढ़ा दी है. कुछ दिन पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बनती है तो हर हाल में पांच काम करेंगे. उन्होंने ने अपने वादे में कहा था, ‘बिहार में ही युवाओं के लिए 10-15 हजार के रोजी-रोजगार की गारंटी. 60 साल से ऊपर के हर महिला-पुरुष को 2000 रुपया प्रति माह पेंशन के रूप में दिया जाएगा. महिलाओं को सरकारी गारंटी पर व्यवसाय करने के लिए 4% के ब्याज पर पैसा. 15 साल तक के हर गरीब बच्चे के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था. नकदी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए मजदूरों की मुफ्त व्यवस्था.’

पीके बोले- किसी गठबंधन की कोई जरूरत नहीं होगी

प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 अक्टूबर को जब पार्टी का गठन होगा तब राज्य के कम से कम एक करोड़ लोग इससे जुड़ेंगे. इस कारण चुनाव से पहले या बाद हमें किसी गठबंधन की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी. किशोर ने कहा, “मैं यह स्पष्ट कर दूं कि जन सुराज सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, एक भी सीट कम नहीं.” बता दें कि बतौर रणनीतिकार पीके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत देश के कई बड़े नेताओं के साथ काम कर चुके हैं.

1 घंटे के भीतर शराब पर से हटेगा प्रतिबंध- पीके

प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि अगर जन सुराज की सरकार बनती है तो वो 1 घंटे के भीतर शराबबंदी खत्म कर देंगे. प्रशांत किशोर ने शराबबंदी कानून को महज एक दिखावा करार दिया. मौजूदा शराबबंदी को अप्रभावी बताते हुए पीके ने कहा कि इस कानून के कारण राज्य के हर कोने में शराब की अवैध होम डिलीवरी हो रही है और बिहार को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.

BJP, JDU और RJD ने बोला हमला

पीके के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू ने कहा, “प्रशांत किशोर पटना में बेली रोड पर एक हवेली में रहते हैं. उसके ठीक बगल में जेडी वीमेंस कॉलेज है. उसके आगे वीमेंस कॉलेज है. प्रशांत किशोर में हिम्मत है कि वहां लड़कियों के हुजूम के बीच आकर बोले दें कि हमारी सरकार बनी तो शराबबंदी हटाएंगे? छात्राएं उनका होश ठिकाने लगा देंगी.’

उनके इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने तंज कसते हुए कहा, ‘कौन हैं प्रशांत किशोर? नहीं जानते हम लोग. एक प्रशांत किशोर का नाम सुने हैं जिन्होंने ममता बनर्जी, कांग्रेस, आरजेडी को जिताने का टेंडर लिया था. राजनीतिक दलों को जिताने-हराने का टेंडर लेते हैं. जिस राजनीतिक दल का जन्म नहीं हुआ है उसके नेता बिहार बदलने की बात कर रहे हैं. यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं.’

पीके के बयान पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘प्रशांत किशोर कह रहे मदिरालय खोलेंगे, लोगों को वह शराब पिलाएगे. वह लोगों को शराबी बनाएंगे. आज तक प्रशांत किशोर वार्ड पार्षद तक का चुनाव नहीं लड़े हैं. यह सरकार बनाने का दिवास्वप्न देख रहे हैं. रोज अनाप-शनाप बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं. जनता प्रशांत किशोर को खारिज करेगी तब उनको पता चल जाएगा कि जनता राजनीतिक रूप से कितनी जागरूक है. मदिरालय नहीं पुस्तकालय, विद्यालय, महाविद्यालय चाहिए.’

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन