‘छात्र आंदोलन के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र’, पटना में हुआ बवाल तो JDU ने लगाए आरोप
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 30 Dec 2024 3:32 PM
JDU प्रवक्ता नीरज कुमार
BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70 वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने और पुनर्परीक्षा की मांग को जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजनीति से प्रेरित बताया है.
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70 वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने और पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. इस बीच, जदयू के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने सोमवार को कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि इस आंदोलन पीछे राजनीतिक षड्यंत्र है और अब इसकी पुष्टि भी हुई है. उन्होंने कहा कि अब बिना जमीन लिखे नौकरी मिल रही है, आंगनबाड़ी सेविका का बेटा बीपीएससी का टॉपर बन रहा है, राजनीतिक रूप से यह बहुत लोगों को पच नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अभी राजनीति में किशोर है. मासूम छात्र -छात्राओं को गांधी मैदान बुलाकर खुद फरार हो गए.

बच्चों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे प्रशांत: JDU
उन्होंने प्रशांत किशोर को गुनहगार बताते हुए कहा,” बच्चों की भावनाओं के साथ उन्होंने खिलवाड़ किया है. आर्थिक अपराध इकाई को पर्चा लीक के संबंध में अब तक इस संबंध में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया है. बीपीएससी को भी साक्ष्य नहीं मिला. मुख्य सचिव लेवल पर संवाद की बात मीडिया में आई, उसको भी आकार रूप नहीं दिया गया. इसके गुनाहगार इस षड्यंत्र में शामिल नेतागण हैं. वैसे लोग छात्रों का हित नहीं साधते हैं, जब उन पर कानूनी कार्रवाई होती है, तो उनके जमानतदार भी नहीं बनते हैं. मुकदमा दर्ज हो जाता है और जीवन बर्बाद हो जाता है. छात्रों का जीवन बर्बाद करने का ठेका विपक्ष के कुछ नेताओं ने लिया है और जनता के बीच उनका नकाब उतर रहा है.”
BPSC प्रोटेस्ट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने किया था लाठीचार्ज
उल्लेखनीय है कि रविवार को बीपीएससी के अभ्यर्थी जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने निकले थे, लेकिन रास्ते मे ही इन्हें पुलिस ने रोक दिया. इसके बाद पुलिस से झड़प हुई और बाद में स्थिति बिगड़ गई. पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










