PM Awas Yojana: पीएम आवास के लिए 40 लाख आवेदनों के छंटने के आसार, बिहार सरकार ने केंद्र को भेजी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

PM Awas Yojana: बिहार में पीएम आवास योजना को लेकर 40 लाख तक के आवेदनों के छंटने की संभावना जताई जा रही है. बिहार सरकार की तरफ से केंद्र को लिस्ट भेज दी गई है. इसे अब एआई से फिर चेक किया जाएगा. ऐसे में कई लोगों के नाम बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

PM Awas Yojana: बिहार में गरीब और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास देने के लिए किया जा रहा सर्वे पूरा कर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है. सर्वे में कुल एक करोड़ 4 लाख 90 हजार 743 आवेदकों के आवेदन आए हैं. केंद्र सरकार को फाइनल लिस्ट भेज दी गई है. एक करोड़ 4 लाख में लगभग 40 लाख आवेदनों के छंटने के आसार हैं. राज्य में लगभग 60 लाख जरूरतमंदों और गरीब को आवास मिलेंगे.

लिस्ट में नहीं जुटेगा नया नाम

केंद्र सरकार अब बिहार सरकार की ओर से भेजी गई लिस्ट को एआई से फिर से चेक करेगी. इसमें भी कुछ आवेदनों के छंटने की संभावना है. अब नया नाम इसमें नहीं जुट सकेगा. केंद्र सरकार की ओर से बिहार को फाइनल लिस्ट भेजने के बाद ग्राम सभा होगी. ग्राम सभा में अगर आवेदक अयोग्य पाये जायेंगे तो, उनका दावा निरस्त कर दिया जाएगा. ग्राम सभा में भी केवल छंटनी ही होगी, यहां नाम नहीं जोड़ा जा सकेगा.

40 लाख आवेदनों की हुई जांच

जानकारी के मुताबिक, राज्यभर में संदिग्ध पाए गए 40 लाख आवेदनों की जांच कराई गई. इस जांच में भी गड़बड़ी की संभावना है. औरंगाबाद में 229104, बांका में 216557, बेगूसराय में 279648, भागलपुर 283822, भोजपुर में 319228, दरभंगा में 428058, गयाजी में 515581, कटिहार में 320275, मधुबनी में 577134, मुजफ्फरपुर में 444305, नालंदा में 255501, नवादा में 313245 आवेदन आये हैं. पश्चिम चंपारण में 406094, पटना में 396326, सहरसा में 213430, समस्तीपुर में 509741, सारण में 399483, सीवान में 242860, सुपौल में 271149 और वैशाली में 394513 लोगों ने आवास मांगा है.

13 शर्तें पूरा करने पर ही मिलेगा मकान

बताया जा रहा है कि पीएम आवास योजना के तहत 13 शर्तों को पूरा करने पर ही पक्का मकान मिलेगा. इसमें लाभुक के परिवार की वर्तमान आर्थिक स्थिति, कच्चे या पक्के मकान की स्थिति, जमीन की उपलब्धता, पेयजल सुविधा और पूर्व में किसी सरकारी आवास योजना का लाभ मिला है या नहीं समेत 13 मानकों को पूरा करना होगा.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: 3 लेयर की सुरक्षा में EVM , 100 जवानों की हुई तैनाती, काउंटिंग से पहले हाई अलर्ट में प्रशासन


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन