ePaper

Bihar: प्रेमी संग शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर आधी रात को किया सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 07 Dec 2022 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: प्रेमी संग शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर आधी रात को किया सामूहिक दुष्कर्म

Bihar Crime News: भागलपुर के नवगछिया अंतर्गत ढोलबज्जा में एक युवती का पहले वीडियो उसके प्रेमी के साथ बनाया गया और फिर गांव के ही तीन लड़कों ने उसे आधी रात को घर से बाहर बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime News: पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत ढोलबज्जा के एक गांव में चार युवकों ने गांव की ही एक विवाहिता से दुष्कर्म किया. सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना को देर रात करीब 1:30 बजे अंजाम दिया गया. पीड़िता तीन बच्चों की मां है. पीड़िता के घर वालों ने इसकी सूचना ढोलबज्जा पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता समेत चारों युवक ज्योतिष साह, श्याम सुंदर शर्मा, नीतीश शर्मा, देवानंद उर्फ दिवानी शर्मा को घर से गिरफ्तार कर लिया है.

चारों आरोपित युवकों को हिरासत में लिया गया

सामूहिक दुष्कर्म घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के साथ एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल कर घटनास्थल से कई नमूने एकत्रित किए. नवगछिया एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता समेत चारों आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया गया है. जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

प्रेमी से साथ पकड़कर ब्लैकमेल करने की योजना बनाई

बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति पाट-पिलर बना कर बेचता है. जबकि गैंगरेप का एक आरोपित ज्योतिष साह मजदूरी करता था. दरअसल, कुछ दिनों से महिला से ज्योतिष साह का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक गिरफ्तार अन्य तीन युवकों को लग गयी थी. तीनों युवकों का उद्देश्य महिला के साथ ज्योतिष को रंगेहाथ पकड़कर उसका वीडियो बनाना और उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला को अपने चंगुल में लेना था.

Also Read: Bihar: कहीं कैंसर ना निकल जाए, इसलिए जांच कराने से हिचक रहे लोग.. भागलपुर के एक गांव में मचा है हड़कंप
आधी रात को घर से बाहर बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म किया

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की रात ज्योतिष और महिला को मिलते तीनों लड़कों ने पकड़ उन दोनों की वीडियो बना लिया था. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आधी रात को तीनों युवकों ने महिला को घर से बाहर बुलाया और सभी ने गैंगरेप किया और वीडियो बनाया. वह महिला को ब्लैकमेल करना चाह रहे थे. जानकारी मिली कि कुछ दिन पहले ज्योतिष साह एक युवती को शादी का झांसा देकर फरार हो गया था. इस मामले में करीब तीन महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन