Petrol Diesel Price: त्योहार के इस सीजन में तेल कंपनियों ने दिया झटका,बिहार के कई शहरों में दाम में इजाफा

त्योहार के इस सीजन में बिहार के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. तेल कंपनियों ने झटका दिया है. अररिया, औरंगाबाद, बांका, आरा, बक्सर, मोतिहारी, भभुआ, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर सहित कई जिलों में तेल के दाम बढ़ गए हैं.
पटना. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से पूरे देश के लोग परेशान हैं. प्रदेश का भी कुछ वैसा ही हाल है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से सीधे बजट पर प्रभाव पड़ता है. वहीं, बिहार के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. तो कई जिलों में दाम घटे भी हैं. वहीं, 7 जिलों में तेल के दाम स्थिर है.
अररिया, औरंगाबाद, बांका, आरा, बक्सर, मोतिहारी, भभुआ, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, बिहारशरीफ, सासाराम, समस्तीपुर, सुपौल भागलपुर, गया, बांका, मुंगेर, समस्तीपुर, अररिया और हाजीपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं. वहीं, तेल कंपनियों ने बिहार कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं भी किया है. इन जिलों में त्योहार के इस महीने में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है. पटना और पूर्णिया में तेल के दाम घटे हैं.
वहीं, मुजफ्फरपुर, अरवल, जमुई, छपरा, सीवान, शेखपुरा, शिवहर में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी पटना में रविवार को पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये में बिक रहा है. वहीं, भागलपुर में पेट्रोल 108.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं. जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. कंपनी की वेबसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं.
शहर- पेट्रोल – डीजल
पटना- 107.24 प्रति रुपये- 94.04 प्रति रुपये
गया – 108.85 रुपये प्रति लीटर – 95.55 रुपये प्रति लीटर
भागलपुर – 108.68 रुपये प्रति लीटर – 95.36 रुपये प्रति लीटर
मुजफ्फरपुर – 108.02 रुपये प्रति लीटर – 95.75 रुपये प्रति लीटर
दरभंगा – 107.91रुपये प्रति लीटर – 94.65 रुपये प्रति लीटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




