Petrol Diesel Price: पटना- गया में पेट्रोल- डीजल के दाम में आई कमी, आप अपने शहरों में जानें रेट

Petrol Diesel Price: पटना में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया है. राजधानी पटना में गुरुवार को पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये में बिक रहा है.
पटना. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से पूरे देश के लोग परेशान हैं. प्रदेश का भी कुछ वैसा ही हाल है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से सीधे बजट पर प्रभाव पड़ता है. वहीं, बिहार के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम में कमी आई है तो किसी शहर में दाम बढ़े भी हैं. दरभंगा , गोपालगंज और मुजफ्फरपुर सहित अन्य शहरों में तेल के दाम बढ़ गए हैं. वहीं, बक्सर, गया और किशनगंज सहित अन्य शहरों में दाम घटे हैं.
तेल कंपनियों ने बिहार कई जिलों में आम आदमी को महंगाई को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं किया है. इससे त्योहार के इस महीने में आपको थोड़ा राहत मिलेगा. अररिया, अरवल, बेगूसराय, बक्सर, गया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, रोहतास में तेल के दाम में कमी आई है. वहीं, जहानाबाद, जमुई, भागलपुर, भोजपुर, नालंदा, नवादा, लखीसराय औरंगाबाद, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
बता दें कि दरभंगा , गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, कैमूर, खगड़िया, मुंगेर, पूर्णिया, समस्तीपुर, सारण, सिवान, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, वैशाली, कटिहार में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया गया है. वहीं, पटना में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया है. राजधानी पटना में गुरुवार को पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये में बिक रहा है.
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं. जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. कंपनी की वेबसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं.
शहर- पेट्रोल – डीजल
पटना- 107.48 प्रति रुपये- 94.26 प्रति रुपये प्रति लीटर
गया – 108.22 रुपये प्रति लीटर- 94.95 रुपये प्रति लीटर
भागलपुर – 107.89 रुपये प्रति लीटर – 94.65 रुपये प्रति लीटर
मुजफ्फरपुर -108.2 रुपये प्रति लीटर – 94.93 रुपये प्रति लीटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




